भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान


भागलपुर, 28 जून (हि.स.)। पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीज़न ने मनीष कुमार गुप्ता डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मालदा के मार्गदर्शन में रेलवे राजस्व की सुरक्षा, बिना टिकट यात्रा को रोकने और सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाए हैं।

इन प्रयासों के तहत रविवार को कार्तिक सिंह सीनियर डिवीज़नल कमर्शियल मैनेजर, मालदा के नेतृत्व में भागलपुर-जमालपुर सेक्शन में चलने वाली ट्रेनों - 22311 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस, 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

कमर्शियल इंस्पेक्टर, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने और रेलवे के नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक टिकट जांच की।

अभियान के दौरान, बिना टिकट और अनियमित यात्रा के कुल 313 मामले पकड़े गए, जिनसे 3,32,395 रुपया का जुर्माना वसूला गया। मालदा डिवीज़न रेलवे राजस्व की सुरक्षा, बिना टिकट यात्रा को रोकने और वास्तविक यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाना जारी रखेगा।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट खरीदें, क्योंकि बिना वैध टिकट के यात्रा करना रेलवे नियमों के तहत दंडनीय अपराध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story