परसा में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
परसा में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार


सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान परसा थाना पुलिस को एक सफलता मिली है।

पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर रोड पर कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वाहन जांच के दौरान फुलवरिया की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पोखरपुर परसा निवासी अभिराज कुमार सिंह, दिपक कुमार और नितीन कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में परसा थाना में मामला दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story