अमनौर के शेखपुरा दुखन मोड़ के पास से देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अमनौर के शेखपुरा दुखन मोड़ के पास से देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार


सारण, 14 जून (हि.स.)। अमनौर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत अमनौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शेखपुरा स्थित दुखन मोड़ के पास तीन संदिग्ध युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा सदर निवासी चंदन कुमार, अभिषेक कुमार तथा वैधनाथपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस ने अमनौर थाना कांड संख्या-245/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 317(2)/3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में अमनौर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story