स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर रूप से हुए ज़ख़्मी, जीएमसीएच रेफर

WhatsApp Channel Join Now
स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर रूप से हुए ज़ख़्मी, जीएमसीएच रेफर


पश्चिम चम्पारण(बगहा),8जुलाई(हि.स.)। बगहा पुलिस जिला के रामनगर स्थित रेफर नगर के रेल ओवर ब्रिज पर मंगलवार की देर रात स्कूटी व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये । घायलों को राहगीर और पुलिस की मदद से नाजुक स्थिति में इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया ।

चिकित्सकों ने गंभीर जख्म एवं अत्यधिक रक्त स्राव को देखते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये जी एम सी एच बेतिया रेफर कर दिया । डा. आशीष कुमार व डा. मिथिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल स्टेशन रोड, बेला गोला निवासी लालबाबू चौरसिया के ज़ख़्मी पुत्र गुनगुन कुमार (22) के सिर के पिछले हिस्से व शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर जख्म है । वही रामनगर निवासी मुमताज ख़ान (18) व सलमान ख़ान (22) के भी सिर व अन्य जगहों पर गंभीर जख्म है । अत्यधिक रक्त स्राव व गंभीर जख्म के कारण तीनों घायलो की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये जी एम सी एच रेफर कर दिया गया है ।

घटना के संबंध में बताया जाता है की रेल ओवर ब्रिज के दक्षिणी दिशा में तेज रफ्तार में आ रही स्कूटी व बाइक की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से ओवर टेक करने के दौरान आमने -सामने हो गई । दुर्घटना में एक स्कूटी सवार व दो बाइक सवार गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये । घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस व स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को फ़ौरन इलाज के लिये सी एच सी पहुंचाया गया ।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story