दो देसी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ दो नाबालिग सहित तीन लोग गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दो देसी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ दो नाबालिग सहित तीन लोग गिरफ्तार


भागलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को दो देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाबालिग और एक युवक है शामिल है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेसवार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों में छापेमारी करते हुए दो देसी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई कि जा रही है। छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story