तीन थाना के बदले गए थानाध्यक्ष,विकास कुमार बने कुआड़ी थानाध्यक्ष
Aug 9, 2026, 17:10 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया, 09 अगस्त(हि.स.)।
अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिले के कुआड़ी,मदनपुर और बरदाहा थाना में नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की है।अररिया नगर थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात एसआई विकास कुमार को कुआड़ी थाना का थानाध्यक्ष,रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई में तैनात एसआई प्रिया कुमारी को मदनपुर थाना का थानाध्यक्ष और जोकीहाट थाना में पदस्थापित एसआई इम्तियाज खान को बरदाहा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।एसपी के द्वारा जोगबनी,मदनपुर,कुआड़ी और बरदाहा थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोगबनी और कुआड़ी थानाध्यक्ष को निलंबित तथा बरदाहा और मदनपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

