सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन

WhatsApp Channel Join Now
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन


सारण, 04 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था विद्या भारती के स्थानीय इकाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य वार्षिक कार्यशाला का शांति मंत्र के साथ समापन हुआ।

इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना और शिक्षकों के कौशल में वृद्धि करना था। कार्यशाला का शुभारंभ विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, उन्हें संस्कारित करने और हुनरमंद बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण आवश्यक है।

द्वितीय सत्र में जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अमरनाथ प्रसाद ने संबोधित करते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की महत्ता बताई। समापन सत्र में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने वार्षिक योजना प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विज्ञान को अध्यात्म व समाज से जोड़ने पर बल दिया। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षक कक्षा में जाने से पूर्व पाठ योजना अवश्य तैयार करें और साथ में चार्ट, टीएलएम तथा प्रोजेक्ट जैसी सामग्री ले जाएं, ताकि बच्चों का तर्कात्मक व मनोवैज्ञानिक विकास हो सके। इस अवसर पर अनिल कुमार आजाद, राजेश पाठक, राजेश कुमार, मणि भूषण, आशुतोष चौधरी, जयप्रकाश द्विवेदी और अन्य आचार्य व कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story