19 लाख रूपये साइबर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
19 लाख रूपये साइबर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार


अररिया 18 अप्रैल(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस की साइबर थाना पुलिस ने 19 लाख रूपये दूसरे के खाते में मंगाकर निकासी कर लेने के मामले में शनिवार को तीन आरोपिताे को गिरफ्तार किया।साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 19/26 दिनांक 18.04.26 बीएनएस की धारा 318(4),319(2),336(3),338,3,5 और 66 (सी) एंड (डी) मामले में की।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने शनिवार देर संध्या आयोजित आरएस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को तौकीर आलम के खाते में 19 लाख रूपये अवैध रूप से प्राप्त हुए थे,जिसकी निकासी भी उसी दिन कर ली गई थी मामले को लेकर तौकीर आलम के द्वारा साइबर थाना में आज कांड दर्ज कराया गया, जिसके खुलासे को लेकर साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा जोकीहाट के भगवानपुर से मो.बाबर पिता निजामुद्दीन, मदनपुर ब्राह्मण बस्ती से सुमित कुमार झा पिता अमरनाथ झा और महलगांव थाना क्षेत्र के काजी टोला भुना वार्ड संख्या 8 से तबरेज आलम पिता मो रफीक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके पास से पांच मोबाइल,नौ एटीएम और 22 हजार रूपये नगद बरामद की है। एसपी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

छापामारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, सरोज कुमार, मनीषा कुमारी शामिल थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story