माझी के वार्ड पार्षद हत्याकांड के तीन आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 04 जून (हि.स.)। माझी के चर्चित वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों में मिथिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव और विजय चौधरी शामिल हैं, जो सभी माझी गोढ़ा के निवासी हैं। घटना 24 अप्रैल को हुई आपसी विवाद में नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में अशोक ठाकुर के आवेदन पर माझी थाना में कांड दर्ज किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार भी चिपकाया जा रहा था।

पुलिसिया कार्रवाई और कुर्की-जब्ती के डर से आखिरकार तीनों नामजद आरोपियों ने न्यायालय की शरण ली। इस हत्याकांड में संलिप्त तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story