79वां निरंकारी संत समागम में पश्चिम चंपारण से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
79वां निरंकारी संत समागम में पश्चिम चंपारण से हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल


पश्चिम चम्पारण (बगहा),21अक्टूबर(हि.स.)। दिव्य भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को साकार करने के उद्देश्य से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन छत्रछाया में 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समलखा में आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होकर सत्संग, सेवा, प्रेम और भक्ति के इस पावन आयोजन में सहभागी बनेंगे।

संत समागम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान, भक्ति और समर्पण की अनुभूति का अवसर है। इसका उद्देश्य मानव जीवन में प्रेम, विश्वबंधुत्व, आपसी सौहार्द और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन मनुष्य को बाहरी भेदभाव और उपाधियों से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाने तथा आत्मिक समृद्धि को पहचानने की प्रेरणा देता है।

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया, नौतन, नवलपुर, दौवनाहा, भीतिहरवा, नरकटियागंज, हरनाटांड़, वाल्मीकिनगर और बगहा शाखाओं से हजारों श्रद्धालु जिला संयोजक के नेतृत्व में संत समागम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। श्रद्धालुओं के 20 से 22 अक्टूबर के बीच सप्तक्रांति, सत्याग्रह और अमृत भारत एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेन तथा बसों से समलखा पहुंचने की तैयारी है।इस आशय की जानकारी पश्चिम चंपारण के मीडिया सहायक सुनील उपाध्याय ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764208 Articles

Share this story