दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में 13 अभ्यर्थियों ने कटाई नाजीर रसीद

WhatsApp Channel Join Now

दरभंगा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटाई। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई। इनमें दरभंगा के दिलीप कुमार, सरोज कुमार, ब्रह्मानंद मिश्रा एवं जय प्रकाश झा, बेगूसराय के रजनीकांत पाठक, मधुबनी के रविंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार चौधरी, अमेश चन्द्र झा एवं मोहम्मद रियासत अली तथा समस्तीपुर की प्रीति कुमारी शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई। इनमें दरभंगा के घनश्याम राय एवं शमशाद अली तथा बेगूसराय के गजेंद्र कुमार शामिल हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा सात अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को तथा मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story