नेपाल विराटनगर के संसारी माता मंदिर से चोरी मूर्ति को एसएसबी ने किया बरामद,एपीएफ के सुपुर्द किया

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल विराटनगर के संसारी माता मंदिर से चोरी मूर्ति को एसएसबी ने किया बरामद,एपीएफ के सुपुर्द किया


अररिया 11 अक्टूबर(हि.स.)।

नेपाल के संसारी माता मंदिर से प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई थी। यह मूर्ति अति प्राचीन थी और बड़ी संख्या में हिंदुओं की आस्था मंदिर और मूर्ति से जुड़ी हुई थी।

चोरी हुई मूर्ति को भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन ने जोगबनी बीसीपी के पास से सूरज विश्वकर्मा नामक नेपाली नागरिक की सघन तलाशी लेते हुए सकुशल भारतीय क्षेत्र में बरामद किया और बरामद मूर्ति को वरीय अधिकारियों के आदेश पर रविवार को नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ के सुपुर्द किया।

जोगबनी मुख्य सीमा पर एपीएफ के वरीय अधिकारियों ने चोरी हुई प्रतिमा को ग्रहण कर मंदिर प्रबंधन समिति को सुरक्षित वापस किया।एसएसबी 56 वीं वाहिनी की ओर से चोरी हुई मूर्ति की बरामदगी पर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ नेपाल आर्म्ड पुलिस बल के अधिकारियों ने आभार प्रकट किया।जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार गुप्ता ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story