50 हजार के तांबे के तार की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
50 हजार के तांबे के तार की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार


किशनगंज, 03 अक्टूबर (हि.स.)। गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के तांबे के तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 65 किलो तांबे के तार बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त टोटो को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से तांबे के तार चोरी कर लिए थे। मामले को लेकर फैक्ट्री के आवेदक आदित्यनाथ झा के आवेदन पर गलगलिया थाना कांड संख्या 97/26, दिनांक 1 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/331(4)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

कांड के अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने विक्रम कुमार निवासी बंदरबाड़ी, राजन कुमार शाह उर्फ नीतीश कुमार निवासी रामनगर, शमीम अख्तर निवासी बासमुनी तथा राजेश कुमार साहब निवासी बंदरबाड़ी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी गलगलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज पथ, गलगलिया थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना के कई अहम सुराग सामने आने की बात कही गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story