जगदीशपुर के बजरंगबली मंदिर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दानपेटी भी तोड़ी

WhatsApp Channel Join Now
जगदीशपुर के बजरंगबली मंदिर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दानपेटी भी तोड़ी


भागलपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के साथ ही दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

मंदिर के पुजारी ने आज बताया कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए। बुधवार सुबह जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला भी टूटा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। मामले की सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि चोरी की गई संपत्ति का सही आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चोरी की गई संपत्ति का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story