बीएसएफ जवान के बंद घर में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
बीएसएफ जवान के बंद घर में लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी


अररिया 21 अक्टूबर(हि.स.)।

अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 8 में एक बीएसएफ जवान के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। दुर्गा पूजा के मौके पर परिवार गांव गया हुआ था। चोरों ने घर से करीब 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।चोरों ने घर के अंदर घुसकर गोदरेज और बक्सों के लॉकर तोड़ दिए। इसमें 3 लाख 75 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण शामिल हैं।

मकान मालिक सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके छोटे भाई सुशील कुमार ठाकुर जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवान हैं।सुनील कुमार अपने परिवार के साथ कुर्साकांटा प्रखंड के रहटमीना गांव गए हुए था।पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व आभूषण गायब है

जिसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।जानकारी दिए जाने के बाद दरोगा राजनारायण और पुष्कर कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरों की पहचान और सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story