चोरी के बिजली के तार को ट्रक में लोड करते छह गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चोरी के बिजली के तार को ट्रक में लोड करते छह गिरफ्तार


अररिया 04 जुलाई(हि.स.)।

जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने बेलाही नहर साइफन के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी के बिजली के तार सहित पिकअप और मिनी ट्रक जब्त करते हुए मामले में छह को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना पर एसपी जितेन्द्र कुमार ने फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।

छापेमारी दल जब बेलाही नहर साइफन चोरी के बिजली के तार को पिकअप से मिनी ट्रक में बिक्री को लेकर लोड किया जा रहा था। जिस पर छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बथनाहा थाना क्षेत्र के बेलाही के रहने वाले 33 वर्षीय पवन साह पिता रमेश साह, 32 वर्षीय मो. मुख्तार पिता मो. उमर, 19 वर्षीय रूपेश कुमार साह पिता शिवानंद साह, 20 वर्षीय आशीष कुमार पिता गुरुदेव साह, पिकअप चालक श्यामनगर फेनागढ़ के 40 वर्षीय मो. अनवर पिता लतीफ और राजस्थान के जौनपुर जिला के शाहगंज थाना क्षेत्र के भजडीहा के 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार यादव पिता रामपत यादव को गिरफ्तार किया।

छापामारी दल ने एल्यूमिनियम का तार 14 बंडल, विशेल कंडक्टर तार 18 बंडल, एबी केबल तार 19 बंडल, पीवीसी केबल डीटीआर तार 20 बंडल, टाटा योद्धा पिकअप संख्या बीआर 38जीए 3833 और आइशर मिनी ट्रक संख्या डीएल एमए 4451 और मोबाइल जब्त किया।

जानकारी शनिवार को फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने देते हुए बताया कि एक संगठित गिरोह बिजली के तार चोरी करने के कार्य को अंजाम दे रहा है।जिसकी अन्य साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है और उनलोगों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story