महिला आरक्षण बिल पेश होने पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामना

WhatsApp Channel Join Now
महिला आरक्षण बिल पेश होने पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामना


महिला आरक्षण बिल पेश होने पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामना


सहरसा,19 सितंबर (हि.स.)। आज लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम प्रस्तुत किये जाने पर भाजपा महिला मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने प्रधानमंत्री को बहुत बहुत बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। यह विधेयक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार करने का एक ऐतिहासिक फैसला होने वाला है।अब लगता है महिला आरक्षण बिल पास हो जाएगी।

इस बिल के पास होने से एक सामान्य परिवार की महिला भी संसद के सीढी तक चढ़ पाएगी।वही देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेगी।उन्होने कहा कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।

चिर प्रतीक्षित फैसले का स्वागत करते हुए देश की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को ''नारीशक्ति वंदन अधिनियम'' की बहुत-बहुत बधाई दी गई।अब सभी दलों पर है इसे पारित करवाने का दायित्व सभी बहनों को अग्रिम बधाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

/गोविन्द

Share this story