नालंदा जिले में कौशल विकास के तहत जीविका कर्मियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में कौशल विकास के तहत जीविका कर्मियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


नालंदा, बिहारशरीफ 21 फ़रवरी (हि.स.)।

जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आज शनिवार को जीविका की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार अर्जन करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

इस मौके पर तकनीकी एवं ग़ैर तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनकी योग्यता को निखरने का कार्य के साथ-साथ जहां कौशल विकास की बारीकियों से आगंतुकों को अवगत करवाया गया वहीं विगत 20 वर्षों से जिले से प्रति वर्ष सैकड़ों बेरोजगार युवकों को बिहार के साथ-साथ अन्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में रोजगार हेतु भेजा जा चुका है। कार्यशाल में जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान ने बताया कि सामान्य पढ़ाई कर चुके बच्चों को किस तरह अपने कौशल विकास पे ध्यान देना चाहिए और अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए ताकि ना सिर्फ नौकरी बल्कि स्वरोजगार का मार्ग भी प्रशस्त हो सके और वो अपने जीवन में कामयाब हो सकें।कार्यशाल में आर एस ई टी आई के निदेशक राजीव वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी और यह बताया कि जीविका के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है और जिले के युवा इसका लाभ उठा रहे हैं। आज की इस कार्यशाला में जीविका की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, कृषि प्रबंधक अनुराग कुमार, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक नूरुल होदा, संस्थागत प्रशिक्षण प्रबंधक रामपुकार एवं कौशल विकास प्रबंधक संतोष कुमार के साथ सभी प्रखंडों से आए जीविकाकर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story