नगर पंचायत और नगर परिषद प्रशासन ने जाम हटाने के साथ ट्रेड लाइसेंस की जाँच की
पश्चिम चंपारण(बेतिया/बगहा),24अप्रैल(हि.स.)। नगर पंचायत मच्छरगावाँ प्रशासन ने आज शुक्रवार को शहर की सड़कों को जाम मुक्त करने और व्यापारिक नियमों के अनुपालन के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है।
मटकोटा चौक से लेकर थाना तक के मुख्य मार्ग पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए 12 दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण को मौके पर ही ध्वस्त कर रास्ता सुचारू कराया गया।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक टीम ने दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस की भी गहन जाँच की, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में संचालित व्यवसायों को कानूनी दायरे में लाना है। नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है ,कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर परिषद, बगहा के द्वारा भी ट्रेड लाइसेंस हेतु कार्रवाई की गई। दुकानों को ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 27 दुकानों की जाँच कर कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविन्द नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

