सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है : नसीमुद्दीन

WhatsApp Channel Join Now
सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है : नसीमुद्दीन


सहरसा, 07 सितंबर (हि.स.)। अल्पसंख्यक अधिकार मंच के राज्यव्यापी आहवान पर सहरसा स्टेडियम के बाहरी हिस्से में अल्पसंख्यकों द्वारा अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एक दिवसीय घरना दिया गया।

अल्पसंख्यक अधिकार मंच के संयोजक मोहम्मद तौहीद आलम की अध्यक्षता में चले धरनार्थियों को संबोधित कर अल्पसंख्यक अधिकार मंच के नेता नसीमुद्दीन ने कहा केन्द्र एवं राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के साथ सतौला व्यवहार कर रही है।

संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को खत्म कर रही है तथा भेदभाव भी कर रही है।वक्फ कानून में संशोधन कर अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय किया जा रहा है।सच्चर एवं रंगनाथ मिश्र आयोग के सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

अल्पसंख्यकों के नाम पर नफरत फैलाया जा रहा है और बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के नाम पर राजनीति रोटी सेकी जा रही है। अन्य वक्ताओं ने सरकार के दोहरे मापदंड और अल्पसंख्यकों अधिकार पर रोज नये हमले की निन्दा करते साम्प्रदायिक,भड़काऊ एवं कौमी एकता को खंडित करने वाले भाषणों पर रोक लगाने की बात कही।

मदरसों में आधुनिक, तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग किया।धरना का पुरजोर समर्थन करते सीपीएम जिला सचिव कॉ. रणधीर यादव ने कहा केन्द्र एवं राज्य दोनों ही सरकारें जनता के मुलभूत समस्याओं की अनदेखी कर धर्म मजहब की राजनीति करती है।

मंहगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचारी से आमजन त्राहिमाम है और देश में हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद का उन्माद पैदा कर राजनीति की जा रही है जो एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के अच्छा नहीं है।

धरना को अल्पसंख्यक अधिकार मंच के नेता प्रोफेसर ए.आर.रहमान,नसीम मिस्त्री, मुर्शीद आलम,नौशाद आलम, रेहान खां उर्फ रिंकू, अमीर खां, असफाक अंसारी, मोहम्मद कारी, मोहम्मद जुबेर, जफ्फर इमाम, मोहम्मद मंसुर आलम, मकसूद आलम,सोनी खातुन, जसीमा खातून आदि ने संबोधित किया।

सभा के अन्त में प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी 13 सूत्री मांगों के स्मार पत्र जिला पदाधिकारी सहरसा को समर्पित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story