बकरीद को लेकर सजा बकरे का बाजार

WhatsApp Channel Join Now
बकरीद को लेकर सजा बकरे का बाजार


भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। बकरीद को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के तातारपुर समेत कई इलाकों में बकरा मंडी सज चुकी है। जहां 10 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक के बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है। इसी बीच मोहम्मद शाहबाज मिस्बाही मदरसा अशरफिया कमलिया पहले सुन्नत बरहपुरा के बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने लोगों से गाय की कुर्बानी से बचने की अपील करते हुए कहा कि गाय से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी की है। मोहम्मद शाहबाज मिस्बाही ने कहा कि बकरीद पर बकरा, भैंस और दुम्बा की कुर्बानी करें तथा पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। वहीं समाजसेवियों ने भी लोगों से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story