जिलाधिकारी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सुमन अर्पित किया

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 3 दिसंबर (हि.स.)। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर, राजेंद्र स्मारक ट्रस्ट और जिला प्रशासन, छपरा के तत्वावधान में आज नगर पालिका चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर, नगर आयुक्त सुनील पांडेय, वरीय उपसमाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई अधिकारीगण ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर राजेंद्र स्मारक ट्रस्ट के महासचिव शिवजी सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, और अध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत ट्रस्ट भवन पर झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसके बाद 11:30 बजे पूर्वाह्न में नगर पालिका चौक पर माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने देशरत्न के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाया। यह आयोजन छपरा की मिट्टी के इस महान सपूत को सम्मान देने और उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story