कंदाहा सूर्य मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर जिला प्रशासन ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा

WhatsApp Channel Join Now
कंदाहा सूर्य मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर जिला प्रशासन ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा


सहरसा, 12 जून (हि.स.)। जिले के महिषी प्रखंड स्थित उत्तर बिहार का एकमात्र सूर्य मंदिर अवस्थित है। जिला प्रशासन द्वारा कंदाहा सुर्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकसित करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। जिलेवासियों की उम्मीद जगी है।

कंदाहा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि वर्ष 1981 से ही बिहार राज्य पुरातत्त्व निदेशालय के द्वारा संरक्षित भी है। कन्दाहा सूर्य मंदिर में अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार काले पत्थर से बने मूर्तियां 14वीं शताब्दी पूर्व की हैं। जो अपने आप में अति महत्वपूर्ण भी हैं।

बिहार राज्य कला एवं संस्कृति विभाग इस स्थल पर प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय छठ महापर्व और एक राजकीय कन्दाहा सूर्य महोत्सव, इस स्थल की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए साथ ही इस स्थल के सर्वांगीण विकास के लिए, विचार करे। आशा व अपेक्षा सहरसा जिला प्रशासन इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करेंगे।

इस मंदिर के संबंध में बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब द्वारा कुष्ठ रोग से निवारण को लेकर पुरे देश में बारह राशि अंतर्गत बारह सूर्य मंदिर बनाया गया।

इस मंदिर का जीर्णोद्धार ओइनवार वंश के राजा ने कराया था।लेकिन अब यह जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है।स्नेहा झा, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी ने कहा कि इस पुरातात्विक स्थल को विकसित करने के लिए विभागीय संकल्प के प्रति तत्पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story