पटेल मैदान स्थित हस्तशिल्प मेला का डीसीएलआर ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

WhatsApp Channel Join Now
पटेल मैदान स्थित हस्तशिल्प मेला का डीसीएलआर ने फीता काटकर किया उद्धघाटन


सहरसा, 06 नवंबर (हि.स.)। स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री बढाने के उद्देश्य से महिला विकास सेवा केंद्र द्वारा हवाई अड्डा के पास पटेल मैदान में प्रतिवर्ष खादी हस्त शिल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष 6 से 25 नवम्बर तक आयोजित मेला को डीसीएलआर धीरज कुमार के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।साथ ही मेले मे स्थापित भगवान गणेश प्रतिमा का पूजा अर्चना की।

डीसीएलआर नें कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही भोकल फार लोकल नीति के तहत स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री बढ़ाई जा रही है।उन्होने कहा कि स्वदेशी वस्तु के अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

उन्होने मेला में बाहर से आये सभी दुकानदार भाइयों को धनतेरस व दिपावली पर शुभकामना दी। उन्होने कहा कि खादी हस्त शिल्प मेला में हस्त निर्मित सामानों की बिक्री बढने पर स्थानीय कारीगर लाभान्वित होंगे । साथ ही जिला की भी आय बढेगी।वही नये नये कल कारखाने उद्योग धंधे बढने पर रोजगार सृजन भी होगा।

उन्होने सभी लोगों से खादी एवं हस्त शिल्प वस्तुओं की जमकर खरीदारी करने की अपील की ।मेला के संयोजक सुधीर शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में राजस्थान, गुजरात उत्तराखंड सहित अन्य राज्य से आये शिल्पकारों द्वारा आकर्षक परिधान व वस्तु विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बार नए आकर्षक एवं टिकाऊ सामान उपलब्ध कराया गया है।वही शिल्प उत्सव मेला में लखनऊ का चिकन वर्क, भदोही का कालीन, बनारस का सूट एवं साड़ी, जयपुर का लहंगा एवं कुर्ती, बंगाल का कांथा वर्क, असम की बांस से निर्मित सामान, सहारनपुर का फर्नीचर, बिना पानी का कुलर, कानपुर का लेदर बैग, फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां, हरियाणा का चादर एवं बेडशीट, राजस्थानी अचार एवं चूरण, दिल्ली का ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, गुजरात का बंधेज सूट एवं चादर, भागलपुर का सिल्क एवं चादर, मधुबनी की खादी एवं मिथिला पेंटिंग,कोलकाता का फैंसी चप्पल, बंगाल का जूट बैग एवं चप्पल, खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र एवं दवाइयां सहित अन्य श्रृंगार की दुकान उपलब्ध कराई गई है।

श्री शर्मा ने जिले वासियों को अधिक से अधिक संख्या में मेले में आकर हस्तशिल्प एवं स्वदेशी वस्तुओं का जमकर खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले खरीददारों के बच्चों के लिए आकर्षक झूला एवं खिलौने की बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story