छपरा में काम पर लौटे सफाई कर्मी, महापौर और नगर आयुक्त ने मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रहा यह आंदोलन सरकार द्वारा मांग पूर्ति होने पर सफाई कर्मी पुनः अपने काम पर लौट आए हैं।

कर्मियों के काम पर लौटने पर छपरा नगर निगम परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता और नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने हड़ताली कर्मियों एवं संघ के नेताओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों की मांगों के संबंध में सरकार द्वारा जो भी नियम व आदेश निर्गत किए जाएंगे, उनका छपरा नगर निगम में अक्षरशः पालन किया जाएगा।

वहीं सारण प्रमंडल अध्यक्ष सियाराम सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों ने शहर को जल्द से जल्द साफ व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है और वे पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि निगम की पहली प्राथमिकता शहर में जगह-जगह लगे कचरे के अंबार को हटाना है, जिसके बाद जलजमाव वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई कराई जाएगी। कार्य में तेजी लाने के लिए स्वच्छता अधिकारियों को आवश्यकतानुसार दो या तीन शिफ्टों में काम कराने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, एजेंसियों और निगम कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सफाई अभियान को गति दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story