190 किमी सड़क की दशा सुधारने और मेंटनेंस के लिए 126 करोड़ रूपये का निविदा जारी

WhatsApp Channel Join Now
190 किमी सड़क की दशा सुधारने और मेंटनेंस के लिए 126 करोड़ रूपये का निविदा जारी


भागलपुर, 16 मई (हि.स.)। पथ निर्माण विभाग द्वारा भागलपुर जिले में करीब 190 किमी सड़क की दशा सुधारने और मेंटनेंस के लिए 126 करोड़ रूपये का निविदा जारी हो गया है। ये बातें शनिवार को राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं शैलेंद्र ने कही। अब कार्य के चयनित एजेंसी कार्य पूरा करने के बाद अगले 84 महीने तक उक्त सड़क का मेंटनेंस भी करेगी, जिसमें मेंटनेंस के साथ साथ कार्य सुधार, मजबूतीकरण और रोड मार्किंग समेत पुलियों व सड़कों से आकस्मिक और आपातस्थिति में जलनिकासी कराना आदि शामिल है।

मंत्री ने कहा कि इसमें बिहपुर और गोपालपुर विस समेत पूरे भागलपुर जिले मुख्य मुख्य सड़के शामिल हैं। मंत्री ईं शैलेंद्र ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना से बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा दुमुंही चौक तक की बदहाल सड़क भी जल्द बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस सड़क का मेंटनेंस वर्क का समय जुलाई में पूरा होने वाला है। यह सड़क भी जल्द उच्च गुणवत्तापूर्ण बनेगा।

ईं शैलेंद्र ने कहा कि मंत्री बनने के अगले दो दिनों में मैंने बीस हजार करोड़ की योजनाओं पर साईन किया है। नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि शनिवार को मंत्री ईं शैलेंद्र दिल्ली में थे। यहां वे यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव बिनोद तावड़े, मनसुख मवांडिया, जदयू नेता सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज आदि अन्य शीर्ष नेताओं और सांसदो से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के दौरान मंत्री ईं.शैलेंद्र के साथ उनकी पुत्री कोमल कृति भी साथ थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story