जिलाधिकारी ने किया एनुअल टेक्नो कल्चरल फेस्ट का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने किया एनुअल टेक्नो कल्चरल फेस्ट का शुभारंभ


भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर (ट्रिपल आई टी) के परिसर में शनिवार को आयोजित एनुअल टेक्नो कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने किया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर मधुसूदन सिंह एवं अन्य पदाधिकारी तथा प्राध्यापक उपस्थित थे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस टेक्नो कल्चरल फेस्ट में युवकों द्वारा प्रदर्शित टेक्नोलॉजी काफी आकर्षक है।

उन्होंने कहा कि इंसान के जीवन को आसान बनाने के लिए हम जो भी कर सकते हैं वह सब करें। मुझे भरोसा है कि यहां जितने प्रकार के टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन होगा, जिन्हें बच्चों ने बनाया है यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। नई तकनीक नई पीढ़ी को नई दिशा देगी। उन्होंने आगे कहा कि यहां आए हुए युवकों में इसे करने के लिए काफी उत्साह है और देश के कोने-कोने से आए हुए युवकों का गर्मजोशी से स्वागत करने का यहां माहौल दिख रहा है। यह भावी पीढ़ी के लिए काफी लाभदायक और उपयोगी सिद्ध होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story