पच्चास हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया तकनीकी सहायक सेवामुक्त

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पानापुर प्रखंड में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत संविदा तकनीकी सहायक मो राजा करीम को रिश्वतखोरी के मामले में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।

घटना 24 सितंबर 2025 को विशेष निगरानी इकाई ने मो० राजा करीम को पच्चास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या-20/2025 दर्ज की गई थी। विभाग द्वारा साक्ष्यों और कॉल ट्रांसक्रिप्ट की जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई। हालांकि आरोपित को स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पद का दुरुपयोग या जनता से अवैध वसूली करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story