शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन


सुपौल, 28 नवंबर (हि.स.)। बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ, सुपौल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सभी मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

जानकारी देते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शिक्षकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं, जिनका समाधान जल्द होना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की मांगों पर विभाग गंभीरता से विचार कर आवश्यक पहल करेगा।

जिला महासचिव अंबेडकर कुमार ने बताया कि सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शनिवार शाम स्थानीय लोहिया नगर से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के माध्यम से शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुमन कुमार, जिला महासचिव अंबेडकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कृष्णा, सचिव खालिद हुसैन, निरंजन कुमार, मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, दिलीप कुमार एवं चंदन कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story