टीसीपी भवन पिपरा में लगा जनता दरबार, उमड़ी रैयतों की भीड़

WhatsApp Channel Join Now
टीसीपी भवन पिपरा में लगा जनता दरबार, उमड़ी रैयतों की भीड़


सुपौल, 23 मई (हि.स.)। जिले के पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में 5 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 3 लंबित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

टीसीपी भवन में सुबह से ही दर्जनों फरियादी अपनी जमीन, राजस्व और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

अंचलाधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आज के दरबार में 5 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं और 3 पुराने आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सुभाष चन्द्र चौधरी, लिपिक सुमेश कुमार और पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति से भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निपटारा आसान हुआ। प्रशासन की इस पहल से पिपरा क्षेत्र में आम लोगों का भरोसा बढ़ा हैl

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story