टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सुपौल में 182 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित

WhatsApp Channel Join Now
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सुपौल में 182 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सुपौल में 182 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


सुपौल, 20 जुलाई (हि.स.)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में 182 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार और सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने संयुक्त रूप से मरीजों को पोषण किट प्रदान की।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि टीबी के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है।

उन्होंने सभी मरीजों से चिकित्सकों के निर्देशानुसार नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने और उपचार की पूरी अवधि तक दवा जारी रखने की अपील की। कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ. नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), डीएमएनई, अस्पताल प्रबंधक, वरिष्ठ उपचार प्रयोगशाला पर्यवेक्षक मो. रेहान, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शंभू कुमार चौधरी, डीपीएस सुधांशु शेखर तथा सीएसडब्ल्यू (डीएफआईटी) कुंदन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story