सारण में अभियान बसेरा 2 के तहत 15 अगस्त तक 1,157 बासगीत पर्चे तैयार करने का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
सारण में अभियान बसेरा 2 के तहत 15 अगस्त तक 1,157 बासगीत पर्चे तैयार करने का लक्ष्य

सारण में अभियान बसेरा 2 के तहत 15 अगस्त तक 1,157 बासगीत पर्चे तैयार करने का लक्ष्य

सारण में अभियान बसेरा 2 के तहत 15 अगस्त तक 1,157 बासगीत पर्चे तैयार करने का लक्ष्य

सारण, 24 जुलाई (हि.स.)। राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधित समिति की बैठक जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि मापी के मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अभियान बसेरा-2 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 25 जुलाई तक 197 बासगीत पर्चों का वितरण करने और 15 अगस्त तक शेष 1,157 पर्चे तैयार करने के निर्देश दिए। दाखिल-खारिज मामलों में डिफेक्ट चेक की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में बैठाकर लंबित फाइलों का त्वरित निपटारा कराएं।

भूमि मापी के कार्यों में तेजी लाने के लिए अमीनों को समयबद्ध आवंटन देने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का भी आदेश जारी किया गया। बैठक के दौरान राजस्व महाअभियान की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और गतिशीलता लाने पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story