सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने राॅयल इंटरनेशनल स्कूल सिवान को 6 विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने राॅयल इंटरनेशनल स्कूल सिवान को 6 विकेट से हराया


पूर्वी चंपारण,10 मई(हि.स.)।मोतिहारी नेहरू स्टेडियम में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सिवान को 6 विकेट से हरा दिया।

इसकी जानकारी देते मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया की ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की टीम राहुल के 32 व आयुष के 14 रन की पारी के बदौलत में 82/10 रन(18.3ओवर) का स्कोर बनाया।सेंट जार्ज हाई स्कूल के गेंदबाज शक्ति व सौरव ने 2-2 विकेट लिए।जवाब में सेंट जार्ज हाई स्कूल ने शहरयार के 23 व अमन के 19 रन के बदौलत 83/4(12.5 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज उज्ज्वल ने 3 विकेट लिया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट जार्ज हाई स्कूल के शक्ति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल सुबह-सत्र में द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सिवान की टीम द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के सामने होगी वही शाम के मुकाबले में इमैनुएल स्कूल की टीम के सामने डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी की टीम होगी। मौके पर मुख्य अतिथियों में अनिल वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story