आयुष्मान सारथी चैटबॉट से मिलेगी स्वास्थ्य योजनाओं की डिजिटल सुविधा,

WhatsApp Channel Join Now

बक्सर, 09 जुलाई (हि.स.)।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अब शिकायतों के त्वरित समाधान और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी सेवाओं हेतु एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट 'आयुष्मान सारथी' की सुविधा शुरू की गई है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी आयुष्मान कार्ड की पात्रता जांच, नया कार्ड बनाने के लिए आवेदन, ई-केवाईसी, आधार लिंक, कार्ड डाउनलोड, सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी, शिकायत दर्ज करने तथा उसकी स्थिति जानने जैसी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड से संबंधित जानकारी और आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

लाभार्थी 7290823838 नंबर पर व्हाट्सएप पर Hi भेजकर इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक ने सभी पात्र लाभार्थियों से इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story