भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया याद
अररिया, 12 जनवरी(हि.स.)।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के जिला अध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में फारबिसगंज बुथ संख्या 171 पर आयोजित की गई। विवेकानंद जयंती सह पुष्पांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
जिन्होंने अपना मंतव्य देते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत और भारतीयता का शंखनाद कर परचम लहराया था। ठीक उसी प्रकार 163 वर्ष बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत और भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित करने अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण में लगे हैं।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत को जानना है तो विवेकानंद के जीवन वृत को पढ़ना होगा और उनके विचारों को आत्मसात कर देश व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के साथ विकसित भारत के निर्माण हेतु आगे आ कर कार्य करने का संकल्प लेना होगा।
मौके पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष किशन शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह आदि ने स्वामीजी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नीतीश यादव, संजीव यादव मुन्ना पासवान, सूरज पासवान बिक्रम वर्मा, विनोद पासवान, गौरीशंकर शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, अर्जुन साह सहित अनेकों बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

