स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता का महाअभियान

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता का महाअभियान


बक्सर, 17 सितंबर (हि.स.)। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छता चौपाल, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा मानव श्रृंखला सहित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों और उनके क्रियान्वयन की रूपरेखा से अधिकारियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिले के वरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार (सीबी एवं आईईसी), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, वॉश इंस्टीट्यूट एवं वाटरएड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story