विद्युत विभाग के मानव बल नाथो ठाकुर का संदेहास्पद मौत

WhatsApp Channel Join Now
विद्युत विभाग के मानव बल नाथो ठाकुर का संदेहास्पद मौत


सहरसा, 24 जुलाई (हि.स.)। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बलहापट्टी पावर ग्रीड में कार्यरत मानव बल नाथो ठाकुर की संदेहास्पद अवस्था में गुरुवार की रात मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विद्युत शक्ति उपकेन्द्र बलहा पट्टी के कर्मी नाथो ठाकुर अपने ड्यूटी पर तैनात थे और अन्य दो कर्मी आराम कर रहे थे।रात में पता नहीं नाथो ठाकुर को क्या हुआ सुबह जब अन्य कर्मी ने देखा तो नाथो ग्रीड के बीच सीढी पर चित सोए हुए थे। मृत कर्मी को जब जगाने का प्रयास किया गया तो वह नही जगे।

ड्यूटी पर कर्मी रोशन ने बताया कि मुरली निवासी नाथो प्रतिदिन की भांति खाना लेकर ग्रीड पर आए और रात में 10 बजे तीनों कर्मी खाना खाने के बाद अन्य दो कर्मी सोने के लिए चले गये और नाथो ग्रीड में बैठकर मोबाइल में शिव चर्चा सुनने लगा।

ग्रामीणों के अनुसार शिव के शिष्य नाथो गुरुवार देर संध्या तक बलहापट्टी में अपने गुरु शिव की बात करने के वाद वे अपने गांव मुरली चले गए।

बलहापट्टी पंचायत के मुखिया ललन यादव एवं मुरली बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ददन कुमार मेहता ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी नाथो शिव के शिष्य के रुप में प्रसिद्ध थे। जिनके परिजन को दस लाख की मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलना चाहिए।

शव मुरली पहुंचते ही गांव में मातम देखा गया जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शिव के शिष्य एवं शिष्याओं की भारी भीड़ में नाथो को उनका एकलौता पुत्र अनहद ने मुखाग्नि दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story