स्व. सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
स्व. सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन


भागलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह पखवाड़ा अंतर्गत मंगलवार को कहलगांव के डाक बंगला में श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत की गई। जयंती पखवाड़ा अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन भाजपा नेता सह इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी विनोद सिन्हा, उद्योग मंच के नेता दिलिप मिश्रा, भाजपा कहलगांव नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी और अन्य ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेता जिला कार्यक्रम प्रभारी विनोद सिन्हा ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी का बिहार के विकास में अमूल्य योगदान रहा है। वे कार्यकर्ताओं के दिल में बसते थे। अनुशासन प्रिय सुशील मोदी जी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा पुंज है।

नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी ने भी उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए संस्मरण साझा किए। उद्योग मंच के नेता दिलिप मिश्रा ने उनके जीवन से जुड़े कई संस्मरण को याद करते हुए कहा कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष सबों में उनकी भूमिका अग्रणीय रही। उनके जैसा नेता विरले मिलते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा नेता प्रभाष सिंह ने किया। जबकि अपने संबोधन में भाजपा नेता अशोक गुप्ता, भरत साह, कन्हैया सिंह, राजेश सिंह, ललन झा सहित अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण को याद किया और उन्हें सच्चा संगठन कर्ता और बिहार के विकास करने वाले नेता के रूप में याद किया।

इस अवसर पर शिवनारायणपुर मंडल उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाष चंद्र मुखर्जी, अशोक श्रीवास्तव, सूरज कुमार राय, भारतीय मजदूर संघ के बजरंगी पासवान, किशोर कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। संगोष्ठी उपरांत अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में दर्जनों मरीजों एवं सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद सिन्हा, दिलिप मिश्रा, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, कन्हैया सिंह, प्रभाष चंद्र मुखर्जी, अशोक गुप्ता, भरत साह सहित कई भाजपा नेता, अस्पताल प्रभारी, अस्पताल प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story