भाजपा नेता स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेता स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


भाजपा नेता स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


सहरसा, 13 मई (हि.स.)।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रखर जननेता स्व सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर बुधवार को शंकर चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यवसायी वर्ग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शशि कुमार सोनी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को बिहार सदैव याद रखेगा।

भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि संगठन एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे।व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शशि सोनी ने कहा कि बिहार में वित्तीय अनुशासन स्थापित करते हुए विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत किया। जिससे राज्य में आधारभूत संरचना, निवेश एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

उनका राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की प्रेरणादायक मिसाल है।भाजपा उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि उनका विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामणि देवी,नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिनव सिंह, वैश्य समाज के महामंत्री संजय कुमार, युवा वैश्य अध्यक्ष अजीत कुमार अजय आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story