सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे ढाई लाख घर

WhatsApp Channel Join Now
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे ढाई लाख घर


भागलपुर, 14 जून (हि.स.)। बिहार सरकार के नई सरकार गठन के 60 दिन पूरे होने के अवसर पर रविवार को ऊर्जा क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत की गई।

पटना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 512 करोड़ रुपये की लागत से 2.50 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया। इस दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, बिजली विभाग के पदाधिकारी और योजना से जुड़े लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने योजना को लेकर खुशी जताई और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story