सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने दस्तावेज जांच के साथ तस्करी पर कसी नजर

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने दस्तावेज जांच के साथ तस्करी पर कसी नजर

सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, पुलिस ने दस्तावेज जांच के साथ तस्करी पर कसी नजर

सुपौल, 29 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों पर वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की।

जांच के क्रम में अवैध वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रखी गई। इसके साथ ही आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story