सुपौल में यातायात पुलिस का अभियान, ट्रिपल लोड और बिना हेलमेट पर काटे गए चालान

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में यातायात पुलिस का अभियान, ट्रिपल लोड और बिना हेलमेट पर काटे गए चालान


सुपौल, 31 मार्च (हि.स.)। मार्च माह के अंत को देखते हुए सुपौल यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान कई बाइक चालकों को ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में एसआई फ्रांसिस किस्कू ने बताया कि मार्च माह को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक करीब 20 हजार रुपये से अधिक का चालान काटा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story