सुपौल में चला वाहन जांच अभियान, 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में चला वाहन जांच अभियान, 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया


सुपौल में चला वाहन जांच अभियान, 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया


सुपौल, 22 मई (हि.स.)। सुपौल शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसमें शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 20 हजार रुपये से अधिक का चालान काटा। यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। वहीं वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story