सुपौल के सुखपुर गांव में मिली करीब 200 साल पुरानी पांडुलिपि, विकसित भारत के तहत बड़ी खोज

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल के सुखपुर गांव में मिली करीब 200 साल पुरानी पांडुलिपि, विकसित भारत के तहत बड़ी खोज


सुपौल के सुखपुर गांव में मिली करीब 200 साल पुरानी पांडुलिपि, विकसित भारत के तहत बड़ी खोज


सुपौल के सुखपुर गांव में मिली करीब 200 साल पुरानी पांडुलिपि, विकसित भारत के तहत बड़ी खोज


सुपौल, 13 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में सुपौल जिले के सुखपुर गांव में करीब 200 वर्ष पुराना एक दुर्लभ पांडुलिपि मिलने की जानकारी सामने आई है। यह खोज जिलाधिकारी सुपौल और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुपौल के प्रयास से सामने आई है।

अवलोकन के दौरान वहां से पुराने समय के कई महत्वपूर्ण अवशेष भी प्राप्त हुए, जिनमें पारंपरिक शैली का पलंग, प्राचीन पेंटिंग तथा ताड़पत्र पर लिखी कई पांडुलिपियां शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये पांडुलिपियां उस समय की ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

बताया गया कि ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करना है। प्राचीन काल में ज्ञान को कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र और कपड़ों पर हस्तलिखित पांडुलिपियों के रूप में सुरक्षित रखा जाता था। ये पांडुलिपियां आज भी भारतीय इतिहास, संस्कृति और ज्ञान की अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं।

सरकार की इस पहल के तहत इन पांडुलिपियों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही शोधार्थियों और आम नागरिकों को भी इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच मिल सके।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के अनुसार इस मिशन का उद्देश्य भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करना है। इसके तहत प्राचीन पांडुलिपियों में निहित ज्ञान को शोध, अनुवाद और प्रकाशन के माध्यम से विश्व पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा।

बताया जाता है कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा था कि बिहार सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है और यहां के लोकगीत, परंपराओं तथा पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटाइजेशन की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story