सुपौल में जीतन राम मांझी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में जीतन राम मांझी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


सुपौल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के सुपौल जिला इकाई की ओर से 3 अक्टूबर को पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरपुर, सुपौल में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े योगदान को याद करते हुए जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के जिला अध्यक्ष श्याम कुमार सादा, जिला प्रधान महासचिव प्रदीप सादा, जिला प्रवक्ता हृदय सादा, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सादा एवं जिला सचिव चन्द्रहास शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशी साझा की और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story