तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, तीन लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, तीन लोग घायल


तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया 12 वर्षीय बच्चा, तीन लोग घायल


सुपौल, 04 जुलाई (हि.स.)। जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 327A पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।

घटना सरायगढ़ गांव के समीप हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, सरायगढ़ निवासी संजय यादव का 12 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भपटियाही की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मोहन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार सरायगढ़ वार्ड-11 निवासी मोहम्मद जमीर और मोहम्मद जहांगीर भी घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चिकित्सक डॉ. सहनवज हुसैन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टर के अनुसार, तीनों घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और चालक बच्चे को बचाने का पर्याप्त प्रयास नहीं कर सका। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story