सुपौल में पुलिस अधीक्षक का जन संवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतें सुनी गईं

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में पुलिस अधीक्षक का जन संवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतें सुनी गईं


सुपौल में पुलिस अधीक्षक का जन संवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतें सुनी गईं


सुपौल, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और पुलिस प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं, पारिवारिक विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित कई आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।इस दौरान उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की शीघ्र जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए ऐसे जन संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताया और इसे पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story