24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सुपौल, 30 मार्च (हि.स.)। सुपौल पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटों में व्यापक कार्रवाई की गई।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 35 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि कई मामलों में 54 अभियुक्त अजामनीय अपराधों से जुड़े पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।

बिहार पुलिस के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story