सुपौल में माय भारत की ओर से संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित,  भाषण प्रतियोगिता में सरिता कुमारी प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में माय भारत की ओर से संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित,  भाषण प्रतियोगिता में सरिता कुमारी प्रथम


सुपौल, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को माय भारत, सुपौल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में लोहिया नगर स्थित गुरुकुल संस्थान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलिन जायसवाल ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां भाषा, वेशभूषा, खान-पान और पूजा-पद्धतियां अलग-अलग हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है। हम सभी भारतीय हैं। इस राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सरिता कुमारी ने प्रथम, अखिलेश कुमार ने द्वितीय तथा सोनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नलिन जायसवाल, केशव राज, संजीव, शिक्षक किशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में माय भारत, सुपौल की ओर से उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story