सुपौल में मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा


सुपौल, 27 जून (हि.स.)। समाहरणालय, सुपौल में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और वन स्टॉप सेंटर के संचालन एवं कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित पालनाघर (क्रेच) और सामाजिक पुनर्वास कोष की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर अनुश्रवण और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) अंजू कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story